लखीमपुरखीरी, मई 12 -- मंगलवार को ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर नगर में कई जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में भी लोगों ने लाइन लगाकर श्रद्धा के साथ बाबा बजरंगबली का पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया। नगर के मोहल्ला अहिरान, तहसीलदार आवास, स्टेशन रोड, व पुराना बस अड्डा पर भंडारों का भव्य आयोजन किया गया। मोहल्ला अहिरान फर्स्ट में बाबा बजरंगबली के तमाम श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र वरुण गुप्ता, टिंकू अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, मनीराम गुप्ता, संदीप गुप्ता, तौलेराम गुप्ता व शिवा श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरण किया। वहीं नगर के व्यापारी व समाजसेवी राकेश गर्ग के किराना स्टोर संपूर्णानगर रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया। भंडारे में प्रसाद वित...