बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार 'बड़ा मंगल' के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सदर बाजार, बहादुरगंज, खिरनी बाग समेत विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही भंडारे का आयोजन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, हलवा, छोले-चावल और प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर शरबत, ठंडा पानी और फल वितरण की भी व्यवस्था की गई। हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और युवाओं ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- आज है तीसरा बड़ा मंगल, जानें सुबह-शाम का पूजा मुहूर्त, क्या करें दान, मंत्र, उपाय, भोग, आरती शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.