गौरीगंज, मई 26 -- अमेठी। बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया तथा जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे दिन जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामपुर कुड़वा तिराहे पर अंगद सिंह, उत्तम तिवारी गोलू एवं सहयोगियों द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यहां श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया。

भंडारे का आयोजन खाद एवं विपणन विभाग की ओर से तहसील मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां ...