लखीमपुरखीरी, मई 19 -- जिले भर में तीसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बावजूद शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भंडारे जगह-जगहहनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ राजापुर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर परिसर से बाहर तक पहुंच गई। यहां भक्तों ने बजरंगबली को लड्डू, मीठे पकवान और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आसपास कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शारदानगर हनुमान मंदिर में भी दिनभर भा...