देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार पर शहर से लेकर गांव तक हनुमान मंदिर भक्ति से सराबोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चौखट पर माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बड़े मंगलवार के मद्देनजर सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमान मंदिरों पर जुटनी शुरू हो गई। इस अवसर पर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया था। सीसी रोड स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, बारीपुर हनुमान मंदिर व जिला पंचायत परिसर स्थित बजरंगबली के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां पर पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। यह भी पढ़ें- पहले 'बड़ा मंगल' पर हनुमान मंदिरों में भीड़ श्रद्धालुओं ने खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर पूजा अर्चन ...