कन्नौज, जून 22 -- छिबरामऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार 23 जून को नगर में कई जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर के पीपल चौराहा पर सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रियतेश तोमर द्वारा दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। गुड़मंडी गेट के सामने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू और किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के तत्वावधान में प्रसाद वितरण होगा। नगर के सराय गेट के सामने अनुपम वर्मा व मुन्ना वर्मा द्वारा तथा सब्जी मंडी के पास अमित भारती द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...