कौशाम्बी, मई 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी मनोज कुमार ने देवीगंज में बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बड़ा भाई मिथिलेश कुमार आया और पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही आंख के ऊपर दांत काट लिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...