बरेली, अगस्त 13 -- बहेड़ी। बड़े भाई ने गुरुवार को स्कूल न जाने और भोजन न बनाने पर किशोर को डांटा। इससे परेशान होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां के गांव रतनगढ़ निवासी चंद्रपाल उत्तराखंड में किसी फैक्टरी में नौकरी करता है। उसने बिहार की महिला से शादी की थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसकी पत्नी चार साल पहले एक पुत्री को लेकर बिहार चली गई। उसके बाद घर में दो पुत्र और एक पुत्री रह गए। चूंकि, चंद्रपाल काम के सिलसिले में बाहर रहता है तो घर में उसके दोनों पुत्र खाना बनाते हैं। गुरुवार को चंद्रपाल का छोटा बेटा 16 वर्षीय कुलदीप स्कूल नहीं गया तो बड़े भाई ने उसे भोजन बनाने की बात कहकर स्कूल चला गया। जब वह लौटकर घर आया तो देखा कि भोजन नहीं बना है। इस पर उसने कुलद...