संवाददाता, दिसम्बर 28 -- यूपी में उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ले में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद पर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से भाग निकला। मां और बहन आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है। प्रियदर्शिनीनगर मोहल्ले के 30 वर्षीय सत्यम सोनी पुत्र गनेश सोनी घर के पास स्थित नंदन वन पार्क की पुलिया पर बैठा था। तभी बड़ा भाई शिवम उर्फ बाबू वहां आ गया। दोनों भाइयों में विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि शिवम ने अपने छोटे भाई सत्यम के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर घायल सत्यम को लेकर परिजन अस्पताल भागे। डॉक्टर ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित ...