जौनपुर, मार्च 25 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार को एक मामूली बात को लेकर भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया। इससे बड़े भाई रामकुमार यादव लहूलुहान हो गए। घायल रामकुमार खुद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।रामकुमार यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वे अपने सगे भाई लल्लू यादव को किसी बात को लेकर समझा रहे थे। तभी लल्लू यादव गाली-गलौज करते हुए उनके ऊपर चाकू से वार करने को झपट पड़ा। रामकुमार खुद को बचाने की कोशिश में चाकू उनके दाहिने बाजू और हथेली पर लग गया, जिससे काफी खून बहने लगा। पुलिस ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...