कानपुर, अप्रैल 18 -- सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी में चाय के होटल में काम करने वाला युवक सात वर्षीय मासूम और उसके 10 साल के भाई को घुमाने के बहाने नहर किनारे ले गया। इस दौरान भाई के हाथ-पांव रस्सी से बांध पुल के नीचे डाल दिया जबकि बच्ची के साथ आरोपित ने नहर किनारे दरिंदगी की। बिलखती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से फतेहपुर निवासी फैक्टरी कर्मी परिवार सहित सचेंडी क्षेत्र स्थित एक कमरे में किराए पर रहता है। पत्नी का निधन हो चुका है। दो बेटे और दो बेटियां हैं। पीड़ित पिता के मुताबिक, शनिवार को वह काम पर गया था जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा और छोटी बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। तभी क्षेत्र में एक होट...