फिरोजाबाद, जून 24 -- थाना नसीरपुर के गांव नगला चंदा में अपने माता पिता को लेने गए युवक पर उसके छोटे भाई ने हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। युवक ने अपने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमचन्द्र पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी नगला चन्दा थाना नसीरपुर, हाल निवासी मोहल्ला न्यू जसौदा नगर 21 जून की दोपहर में अपने गांव में माता, पिता को लेने के लिए गया था। युवक के छोटे भाई विवेक ने अपने भाई पर मामूली विवाद के चलते लाठी से प्रहार सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। जब उसने अपने छोटे भाई का विरोध कि तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किसी तरह से युवक को ग्रामीणों ने बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...