फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सहसपुर अब्बासपुर में सोमवार की रात दो भाइयों में विवाद होने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल युवक छोटू की मौत हो गई। बताते चलें छोटू, आकाश पुत्रगण उमेश निवासी सहसपुर अब्बासपुर थाना नसीरपुर पुट्टी, पुताई का काम करते थे। सुजावलपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां काम किया लेकिन वहां कुछ सामान चोरी हुआ तो दोनों भाई मकान मालिक से अपनी बात रखने के लिए गए थे। दोनों शाम को अपने घर आ गए। उसके बाद दोनों में चोरी को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद बड़े भाई आकाश से अपने छोटे भाई छोटू को गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन को भ...