बड़े भाई की हत्या में पैरवी कर रहे छोटे से मांगी 20 लाख रंगदारी
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर में बड़े भाई की हत्या के बाद मुकदमे में पैरवी कर रहे छोटे भाई से 20 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। मांग पूरी न होने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी गई है। आरोप है कि उनसे 50 हजार रुपये छीन भी लिए गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।किदवईनगर के विनोबा नगर टी ब्लॉक निवासी विशाल गुप्ता ने वर्ष-2014 में बड़े भाई प्रशांत गुप्ता की हत्या में गोविंदनगर थाने में राजू गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मुकदमे में पैरवी की वजह से राजू गर्ग अपने साथियों से वर्ष-2015 में उन पर हमला करा चुका है। हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद राजू गर्ग मार्च-2026 में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया और अब गवाही और पैरवी न करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि हाल में उसने अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.