बड़े भाई की छोटे ने धारदार हथियार से हत्या की, लोगों ने घेरा तो फायरिंग करके भागा; परिवार में मातम
संवाददाता, जून 25 -- बिजनौर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेगावाला में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी मनमुटाव के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने कथित रूप से फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव बेगावाला निवासी सलीम (30) पुत्र हनीफ और उसके छोटे भाई नदीम (28) के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के परिवार अलग-अलग रह रहे थे और उनके बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ था। बताया जाता है कि बुधवार सुबह दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच भी कहासुनी हो गई थी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.