नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भारतीय मार्केट में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का भौकाल किसी से छुपा नहीं है। अगर आप भी इस धांसू एसयूवी के नए लुक का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। न्यू-जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को एक बार फिर थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भले ही गाड़ी को कपड़े से पूरी तरह ढका गया था, लेकिन इसके पिछले हिस्से की कुछ चीजें साफ नजर आ गई हैं। इससे पहले फरवरी में भी इसे टेस्ट करते देखा गया था। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी 2027 में भारत में इसे लॉन्च करने से पहले इसकी टेस्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।कैद हुई नई फॉर्च्यूनर की झलक सामने आई नई तस्वीरों में गाड़ी का पिछला हिस्सा काफी छुपा हुआ था। लेकिन थोड़ा ध्यान से देखने पर इसके बैक लाइट के डिजाइन का अंदाजा लग जाता है। पुरानी तस्वीर...