गंगापार, नवम्बर 20 -- खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कचरा पुलिस बूथ के पिपरांव, धधुआ, खरका खास, पिपरहटा, रेगा, कोटर सहित आसपास के कई घाटों पर टोंस नदी से बालू का अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह खनन पूरी तरह से पुलिसिया संरक्षण में फल-फूल रहा है। घाटों पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि खीरी पुलिस को प्रतिमाह मोटी रकम दी जाती है, तभी नदी से बालू निकालने का परमिट मिलता है। मजदूरों के इस खुलासे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दिन रात दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू की ढुलाई होती है, जिससे न सिर्फ सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि टोंस नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी तेजी से नष्ट हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.