बड़े पैमाने पर अवैध केंदू पत्तों की ढुलाई से सरकार को हो रहा राजस्व नुकसान
गढ़वा, मई 22 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत के छाताकुंड गांव में खरौंधी प्रखंड के जंगलों से अवैध केंदू पत्तों को ट्रैक्टर से आधी रात में ढुलाई कर उसे खलिहान में रखा जा रहा है। उससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो हो रहा है। मजदूरों ने बताया कि संवेदक के द्वारा उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। साथ ही विरोध करने की बात पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। मालूम हो कि केंदू पत्ता खरीद का सरकारी दर लगभग दो सौ तीन रुपए की जगह मजदूरों को 155 रुपए सैकड़ा की दर से भुगतान किया जा रहा है। उससे मजदूरों में संवेदक के प्रति गहरी नाराजगी है। मालूम हो कि सोनतटीय क्षेत्र के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल पंचायत परती कुशवानी पंचायत उतर प्रदेश और बिहार राज्य की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित है। जहां संवेदक के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.