रुडकी, मार्च 10 -- सोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन की बाध्यता ने बड़े परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। बड़े परिवारों में सिलेंडर 15 से 20 दिन ही चलता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। शहर व देहात क्षेत्र में ऐसे तमाम परिवार है, जिनके घरों में सिलेंडर 15 से 20 दिन में खत्म हो जाता है। ऐसे में इन परिवारों के आगे गैस सिलेंडर का संकट मंडराने लगा है। सत्ती मोहल्ला निवासी जमशेद ने बताया कि उनके घर पर एक सिलेंडर 15 से 20 दिन ही चल पाता है। विकास कुमार ने बताया कि उनके घर में नौ सदस्य हैं और सिलेंडर दो सप्ताह में खत्म हो जाता है।उपभोक्ता अमित कुमार और राहुल सैनी का भी यही कहना है कि उन्होंने फोन पर बुकिंग के लिए कॉल किया तो बुकिंग नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...