शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली पर शहर में निकलने वाले बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर पुलिस व प्रशासन ने विस्तृत सुरक्षा योजना लागू की है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों जुलूसों के लिए शहर में कुल 107 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। चौक कोतवाली और सदर क्षेत्र से निकलने वाले बड़े लाट साहब जुलूस में 74 स्थानों पर बैरिकेडिंग और 28 स्थानों पर डबल बैरिकेडिंग होगी। इस दौरान कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस के लिए 33 स्थानों पर बैरिकेडिंग तथा 13 स्थानों पर डबल बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले 10 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढका जाएगा। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा के अनुसार जुलूस और होलिका दहन स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.