कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के एक बड़े कारोबारीसमूह पर आयकर विभाग का सर्वे दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद 11 में से दो स्थानों पर जांच पूरी कर ली गई है, जबकि नौ ठिकानों पर करीब 55 अधिकारी अब भी अभिलेखों की गहन पड़ताल में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में स्टॉक और खातों के बीच भारी अंतर मिला है। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर एक साथ 11 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी। इनमें नयागंज, दालमंडी, गुमटी, स्वरूप नगर, पीरोड और लाल बंगला समेत अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर शोरूम, गोदाम और कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित समूह कपड़ा कारोबार के साथ-साथ रियल एस्टेट, डिटर्जेंट पाउडर और साबुन के व्यवसाय से भी जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान खरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.