नई दिल्ली, अगस्त 2 -- आलोक जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अब चलेंगे प्लास्टिक के नोट। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है कि दस और बीस रुपये के सौ-सौ करोड़ प्लास्टिक के नोट छापे जाएं। इन नोटों के आने के साथ ही भारत की मुद्रा व्यवस्था में एक नए दौर की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, यह नया विचार नहीं है। इस पर पहले से ही काम चल रहा है और 2010-12 के दौरान तो रिजर्व बैंक ने आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, शिमला, कोच्चि, मैसूर, भुवनेश्वर और जयपुर सहित कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में दस रुपये के ऐसे नोटों को परीक्षण के तौर पर चलाकर भी देखा था। पता चला है कि तब कुछ शिकायतें मिली थीं। इनमें ज्यादा गर्मी से इन नोटों के सिकुड़ने या चिपकने की आशंका थी और एटीएम या नोट गिनने वाली मशीनों में इन नोटों के लिए जरूरी इंतजाम की कमी भी। नोटों क...