नई दिल्ली, मार्च 30 -- बजाज पल्सर 180 कमबैक को तैयार है। कंपनी की यह बाइक जल्द लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले बजाज की नई पल्सर 180 को डीलरशिप पर देखा गया है। पल्सर 180 नए स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और अपनी उन्हीं खासियतों के साथ वापसी करने वाली है, जिसने इसे बाइक लवर्स के बीच काफी पॉप्युलर बना दिया था। लेटेस्ट फोटोज से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बजाज 180 सीसी सेगमेंट में अपने क्लासिक पल्सर पोर्टफोलियो को एक बार फिर मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। नई पल्सर 180 में आपको फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 इंच के अलॉय वील के साथ बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।स्पोर्टी साइड पैनल और एक शार्प टेल सेक्शन शोरूम में दिखी मोटरसाइकिल में लेटेस्ट क्लासिक पल्सर डिजाइन लैंग्वेज का यूज किया गया है। इसके स्टाइल एलिमेंट्स अपडेटेड पल्सर 150 से काफी म...