नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर सरकारी स्कूलों में किताबों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली शिक्षा विभाग की प्रगति को रोकने के लिए करने के लिए आम आदमी पार्टी 'हूट एंड शूट' राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब, टेंडर से जुड़ा आदेश, मापने के लिए एक स्केल भी दिया। उन्होंने कहा कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर इन आरोपों की सच्चाई को परखा जा सकता है। उन्होंन पार्टी की अंदरूनी खींचतान की ओर इशारा करते हुए कहा, उनकी पार्टी में नए 'छोटू' आ गए हैं। पुराने और बड़े छोटुओं की प्रासंगिकता नए और छोटे छोटुओं से अधिक बनी रहे, इसलिए बेरोजगार नेता अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिए झूठ फैला रहे हैं। बड...