सहारनपुर, मई 18 -- चिलकाना, संवाददाता। मोहल्ला हामिद हसन स्थित बड़े इमाम बारगाह में रविवार को सईद हैदर की बरसी के मौके पर मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना सैय्यद हैदर मोलाई ने कहा कि इंसान को गुनाह और बुराई के रास्ते से बचते हुए नेक और अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से नमाज, रोजा और अल्लाह की इबादत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...