नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- -गोवा अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई फायर विभाग की बुलाई बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश जारीनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में बड़े आयोजन स्थल, होटल-रेस्तरां और क्लबों में सुरक्षा मानकों की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए ताकि गोवा जैसा हादसा यहां न हो। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को फायर विभाग अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं हैं या मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आग सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी प्रतिष्ठान मालिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें अपने परिसर में आग से सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दिल्ल...