पटना, जुलाई 2 -- बिहार के भोजपुर जिले में पिछले महीने हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा दावा किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने दावा किया कि एक बड़े अफसर द्वारा मैसेज भेजा गया था, तब एनकाउंटर हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति से ऐसा करने की किसी हिम्मत नहीं है। गृह मंत्री भी वही (सम्राट चौधरी) ही हैं। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने भरत तिवारी केस में आरोपी बनाए गए तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को हटाने और उन्हें हफ्ते भर बाद नई पोस्टिंग दिए जाने पर भी तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा डीएसपी को हटाए जाने की कार्रवाई सिर्फ दिखावटी थी। उन्...