नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- केटीएम ने अपनी पॉपुलर बाइक 200 Duke को एक बार फिर अपडेट कर दिया है। कंपनी ने फरवरी, 2026 में इस बाइक को अपडेट किया था। अब अक्टूबर में इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस बार बाइक में बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर जैसी टेक्नोलॉजी मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही बाइक में राइड मोड्स भी दिए गए हैं। डीलरशिप पर अपडेटेड मॉडल पहुंचना शुरू हो गया है। डीलर्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.09 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग और कीमत के ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार है।नए फीचर्स से लैस हुई KTM 200 Duke बता दें कि 2026 KTM 200 Duke के नए अपडेट में सबसे खास बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है। इसकी मदद से राइडर क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर और नीचे कर सकता है...