बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के बड़ेवन-हरदिया-मनौरी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इस मार्ग को डेंजरस जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन के निर्देश पर अब इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहन अब राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते ही अपने गंतव्य तक जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ समय से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। सड़क संकरी होने, ट्रैफिक दबाव अधिक रहने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। इसी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब भारी वाहन बड़ेवन-हरदिया-मनौरी मार्ग से न जाकर बड़ेवन ओवरब्रिज से मड़वानगर टोल होते हुए चैनपुरवा, गौरा के रास्ते मनौरी होकर अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.