सोनभद्र, दिसम्बर 26 -- सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में गुरुवार की शाम एक किशोरी का अपने घर में बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। शाम को घर पहुंचे छोटे भाई ने उसका शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां मजदूरी करता है तथा पिता गुजरात में काम करता है। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव निवासी 16 वर्षीय कुमारी बिंदू पुत्री जयप्रकाश का गुरुवार की शाम को अपने घर में बडे़र से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। देर शाम जब उसका छोटा भाई घर आया तो उसने अपनी बहन का शव फंदे से लटकता देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही मृतका की मां भी पहंुच गई। मृतका की मां मजदूरी करती है और पिता गुजरात में कार्य करता है। ग्रामीणों ने घट...