बिहारशरीफ, मई 28 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : बड़ी सौगात: खत्म होने वाला है इंतजार, 30 जून से काम करने लगेगा चंडी ग्रिड 5 प्रखंडों के उपभोक्ताओं को बिना रुकावट मिलेगी बिजली काम अंतिम चरण में, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग का झंझट खत्म फोटो बिजली ग्रिड: चंडी के जैतीपुर मोड़ के पास निर्माणाधीन ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस)। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। इंतजार अब खत्म होने वाला है। चंडी के जैतीपुर मोड़ के पास निर्माणाधीन जिले के 8वां ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस 132/33) का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगर सब कुछ इसी रफ्तार से चलता रहा तो 30 जून से इस ग्रिड से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके चालू होते ही चंडी, नगरनौसा, थरथरी, नूरसराय व हिलसा प्रखंडों के उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। चंडी ग्रिड में 50 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर...