मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मीनापुर के पानापुर थाना इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने कांटी के शातिर को लोडेड कट्टे के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा और तीन कारतूस मिले। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी साजिश रची है। सूचना के आधार पर खरिका ओवरब्रिज के पास से कांटी थाना के मधुकर छपरा गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह बाइक से निकला था। पुलिस को देखकर भाग रहा था। उसके खिलाफ मीनापुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में उसके कई अन्य साथियों को चिह्नित किया गया है, जिसकी गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। रोहित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर, पुलिस सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.