नई दिल्ली, जुलाई 26 -- ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय कॉलोनी में बोरिंग के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह साल एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे कलाधाम कॉलोनी में उस समय हुई, जब बच्चा गड्ढे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पुलिस ने बताया कि बच्चा खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में अचानक गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के सिलसिले में बोरिंग कार्य के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- ट...