रुडकी, अगस्त 26 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स और ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक पर चादर और फूल पेश कर अपनी मुरादें और मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही इमाम साहब, किलकिली साहब समेत अन्य दरगाहों पर भी जायरीनों ने जियारत की। बड़ी रौशनी के अवसर पर दरगाह साबिर पाक को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। महफिलखाने में खत्म शरीफ का आयोजन किया गया, जिसके बाद महफिले समां हुई। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने बड़ी रौशनी की रस्म अदा कराई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में साबिर पाक की जियारत को लगी जायरीनों की लंबी कतार यह भी पढ़ें- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दरगाह में चादरपोशी की यह भी पढ़ें- Roorki News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया लंगर ...