बड़ी राहत देने की तैयारी? इक्विटी टैक्स में बदलाव पर विचार करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Nirmala Sitharaman News: शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इक्विटी टैक्स में बदलाव की मांगों पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने माना कि विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने से बाजार में चिंता बढ़ी है। ऐसे में सरकार शेयर बाजार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जरूरी सुझावों पर विचार कर सकती है। वहीं, टाटा ग्रुप में चल रहे विवाद पर भी वित्त मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ग्रुप के नेतृत्व को आपस में बैठकर मामला सुलझाने और जल्द हालात सामान्य करने की सलाह दी है।इक्विटी टैक्स में बदलाव पर करेंगी विचार मुंबई में आयोजित फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के कार्यक्रम में वित्त मंत्री से पूछा गया कि क्या आने वाले बजट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.