सहारनपुर, फरवरी 16 -- पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में चरस के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ लिया और चालान कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई चरस की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मिर्जापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह और उनकी पुलिस टीम ने रायपुर रोड से बिलाल पुत्र निन्ना निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मिर्जापुर को एक किलो सौ ग्राम चरस और गांव फैजाबाद नहर के पास से जाहिद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है। बड़ी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा गया बिलाल थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ पहले भी दो दर्जन से अधिक मुकदमे गम्भीर धाराओं में दर्ज हैं।

ह...