पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। गैस की किल्लत के कारण एकल महिलाएं या अकेले रहने वाले बुजुर्ग की परेशानी बढ़ गई है। मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा मोहल्ले में घर में अकेले रहने वाला सामजिक कार्यकर्ता अहिल्या गिरी के संतान बड़े ओहदे पर है। परंतु वह मेदिनीनगर में भी रहकर सामाजिक कार्य में खुद को सक्रिय रखती हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनके घर में गैस खत्म हो गया था। बड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था कर पाई है।रेड़मा मोहल्ले में रहने वाली वीना गुप्ता व वैजयंती गुप्ता भी गैस खत्म हो जाने के कारण काफी परेशानी में हैं। उन्होंने काफी नजदीकी मित्र अहिल्या गिरी व शीला श्रीवास्तव से अपनी परेशानी को साझा किया गया है। उनके लिए भी दोनों गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराने का प्रयास कर रही है परंतु अबतक सफलता नहीं मिली है। महिलाओं ने बताया कि स्थि...