आगरा, जनवरी 28 -- थाना डौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ी बहन से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। उसका ससुराल पक्ष दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाद चल रहा था। सात वर्ष से वह मायके में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी राजन सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री सरिता (27) की शादी आठ मई 2017 को थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव बांगुरी निवासी प्रिंस से की थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर पुत्री से मारपीट की गई। उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि सरिता बीते सात वर्षों से मायके नगला कांस में रह रही थी। दहेज उत्पीड़न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.