सहारनपुर, जून 7 -- देवबंद, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव तैयबपुर बड़ा में बहन के साथ नहर में नहाने आई बालिका पानी में डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक फायर बिग्रेड की टीम के साथ बालिका (09) की तलाश शुरू कराई। हालांकि रविवार देर शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और एनडीआरएफ समेत कई टीमो के गोताखोर नहर में बच्ची की तलाश में लगे रहे। तैयबपुर बड़ा गांव निवासी रुखसाना (विधवा)की पुत्री अलीना (09)अपनी बड़ी बहन इल्मा (12) के साथ शनिवार शाम के समय गांव के निकट रुडक़ी की तरफ से आ रही नहर में नहाने गई थी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पर्यटक नहीं लगा सुराग नहर के किनारे नहाने के दौरान अलीना का पैर फिसल जाने सेावह गहरे पानी में चली गई। हालांकि इस दौरान बड़ी बहन इल्मा ने उसे बचाने क...