नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका मन एक बेस्ट फैमिली कार लेने का है, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां हम बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों के लिए चार बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको शानदार रेंज, बेहतरीन कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। हमारी इस लिस्ट में हाल में लॉन्च हुई हेक्टर टॉमहॉक ईवी भी शामिल है। आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में।MG Hector Tomahawk EV इस लिस्ट में सबसे नया नाम MG Hector Tomahawk EV का है। इसे 19.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि टॉप-स्पेक 7-सीटर Essence वेरिएंट की कीमत 23.49 लाख रुपये तक जाती है। MG ने इसमें BaaS यानी Battery as a Service का विकल्प भी दिया है। इसके तहत बेस Excite 7-सीटर की कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि बैटरी ...