नई दिल्ली, जुलाई 28 -- अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप कंफर्टेबल, स्पेशियस और फीचर-लोडेड MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंडियन मार्केट में आपके लिए कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। इस समय पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली कई प्रीमियम MPVs उपलब्ध हैं। वहीं, अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में 30 रुपये रुपये तक के बजट में कोई नई एमपीवी तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सेगमेंट की 5 सबसे बेहतरीन MPVs के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।Toyota Innova Hycross टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस इस सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर MPVs में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है, जो 184 hp की पावर देता है। यह इंजन शानदार माइलेज, स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। एमपीवी का केबिन का...