कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पित्त की नली में फंसी दो से ढाई सेंटीमीटर तक की बड़ी पथरी, जिसे कई बार ईआरसीपी के प्रयास के बाद भी निकालना मुश्किल हो रहा था, अब उन्नत तकनीक से तोड़ी और निकाली गई। जीएसवीएम पीजीआई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में आयोजित कोलांजियोस्कोपी वर्कशॉप में इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी की मदद से पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़कर ईआरसीपी के जरिए बाहर निकाला गया। इस तकनीक से ऐसे मरीजों को पित्त की नली के बड़े ऑपरेशन से बचाने में मदद मिल सकती है। वर्कशॉप में कोलांजियोस्कोप के जरिए पित्त नली के अंदर सीधे पहुंचकर उसकी स्पष्ट तस्वीरें ली गईं और जरूरत के अनुसार बायोप्सी भी की गई। इससे पित्त नली के कैंसर समेत अन्य असामान्यताओं की जांच में मदद मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी या जटिल पथरी के अलावा पित्त ...