जौनपुर, जून 19 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर डेंजर बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं व कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही सभी बड़े निर्माण कार्यों में थर्ड पार्टी (आइआइटी बीएचयू, कानपुर) से जांच कराने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज में मेडिकल छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- जनसुविधाओं में लापरवाही पर जताई...