गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर। दिलदारनगर बड़ी नहर से वायरलेस मोड़ तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, व्यापारी और ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन बदहाल सड़क से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.