हाथरस, मार्च 30 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव मानिकपुर पर बड़ी ही धूमधाम के साथ महावीर जयन्ती मनाई गई । जैन समाज के लोगों ने उनकी बेंड- बाजा के साथ रथ शोभायात्रा मानिकपुर ​स्थित जैन म​न्दिर से निकाली। शोभायात्रा में कुछ महिलाएं एवं युवक ने नृत्य भी किया । रक्ष शोभायात्रा जैन म​न्दिर से शुभारम्भ होकर पास के गांव नगला सलेम होती हुए अंत में म​न्दिर पर ही जाकर संपन्न हुई । इस दौरान प्रदीप जैन , नरेन्द्र जैन ​,महेन्द्र जैन , आ​शीष जैन ,सागर चन्द्र जैन, कपिल जैन ,अ​भिषेक जैन , रॉकी ,रवि आकाश , कमलेश जैन ,विमलेश जैन, प्रिया जैन आदि साथ मैं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...