नई दिल्ली, मई 30 -- अवैध नागरिकों पर होगी कानूनी कार्रवाई: विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बांग्लादेश को सौंपी गई 2,680 लोगों की सूची: भारत ने बांग्लादेश के साथ 2,680 से ज्यादा संदिग्ध नागरिकों के नाम साझा किए हैं, ताकि उनकी पहचान पुख्ता कर उन्हें डिपोर्ट किया जा सके।अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की भारी भीड़: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में चेकपोस्ट पर शुक्रवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सरकार ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले और रह रहे सभी विदेशियों के साथ कानून के दायरे...