बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- बड़ी तकिया मोहल्ले में अखंड-कीर्तन, महाभंडारे में उमड़ी भीड़ वार्ड 51 स्थित बाबा रघुनंदन स्वामी स्थान पर 1978 से हो रहा है आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था कीर्तन, बनारस व वैशाली से पहुंचे विद्वान महाभंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, जय सिया राम से गूंजा इलाका फोटो: भंडारा 51: बिहारशरीफ के बड़ी तकिया मोहल्ले में आयोजित महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण करतीं महिलाएं व बच्चे। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 51 स्थित बड़ी तकिया मोहल्ले में चल रहे 24 घंटे के अखंड कीर्तन का गुरुवार को भव्य महाभंडारे के साथ समापन हो गया। श्री-श्री 108 बाबा रघुनंदन स्वामी के कुटिया के पास क्षेत्र की शांति और सद्भावना के लिए वर्ष 1978 से लगातार हर साल इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। अनुष्ठान की शुरुआत 15...