बड़ी घटना: देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सदर कोतवाली के मेहड़ा के समीप गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की रविवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके पास से गांजे की पुड़ियां व चीलम भी बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि नशीला पदार्थ सेवन करने के दौरान ही वे ट्रेन की चपेट में आ गए। सुबह मेहड़ा के समीप गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने जांच की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों की शिनाख्त किशन(18) पुत्र छोटे बांसफोर निवासी सुगर मिल देवरिया व सलमान उर्फ मिटे (25) पुत्र शबीर खान निवासी महुआ रुच्चापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.