कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। खड्डा रेता क्षेत्र के भैंसहा में बड़ी गंडक नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिये ठोकर नम्बर तीन के पास मशीन से मिट्टी परीक्षण कार्य शुरु होने से रेता वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे वर्षों पुरानी मांग पक्के पुल का सपना अब हकीकत में बदलेगा। हालांकि पक्का पुल निर्माण के लिये सेतु निगम ने 6 अरब 49 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर पहले ही शासन को भेज दिया गया है। आजादी के बाद से ही खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर शिवपुर व महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, बसही,भोथहा और शिकारपुर सहित आदि गांवों में रहने लगभग 25 हजार की आबादी बाढ़ आने के चलते खानाबदोश की जिंदगी जीते आ रहे हैं। नदी उसपार बसे गांवों में जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं होने से रेतावासी बिहार के रास्ते 43 किमी की अधिक दूरी तय कर या ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.