नई दिल्ली, मई 19 -- टाटा मोटर्स अपनी पॉप्युलर हैचबैक यानी टियागो का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा टियागो का फेसलिफ्ट 28 मई को लॉन्च होगा। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टाटा मोटर्स टियागो फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देगा। नई टियागो फेसलिफ्ट में स्लिमर फ्रंट ग्रिल और रीडिजाइन किए गए हेडलैंप्स मिलने की उम्मीद है।पहले से अधिक अग्रेसिव और स्पोर्टी कारदेखो ने इसके जो स्पाईशॉट्स शेयर किए हैं, उनसे यह भी पता चला है कि नए डिजाइन वाले फ्रंट बंपर की बदौलत हैचबैक पहले से अधिक अग्रेसिव और स्पोर्टी दिखेगी। ज्यादातर फेसलिफ्ट की तरह, साइड प्रोफाइल में बदलाव बहुत कम होंगे। इसमें आपको नए डिजाइन के अलॉय वील्स मिलेंगे, जिससे हैचबैक का लुक और जबर्दस्त हो जाएगा। रियर की ...